इंदौर का लोकप्रिय इवेंट मेंगो जत्रा एक बार फिर शहरवासियों को देशभर के आमों का स्वाद चखाने के लिए शुरू हो चुका है। इस बार भी मेंगो जत्रा में देश के कोने कोने से चुनिंदा आम की किस्में पहुंची है। इन्हें चखने के लिए पहले ही दिन मेंगो जत्रा में भीड़ उमड़ने लगी। मराठी सोशल ग्रुप के द्वारा मेंगो जत्रा ग्रामीण हाट बाजार, ढक्कन वाला कुआं, साउथ तुकोगंज पर आयोजित किया जा रहा है। मेंगो जत्रा में रत्नागिरी, देवगढ़ (कोंकण) के आम उत्पादक वहां के विशिष्ट हापुस आम लेकर आए हैं। यह आयोजन 21 मई तक प्रतिदिन सुबह 09 से रात्रि 10 बजे तक चलेगा।

ग्रुप के सुधीर दांडेकर एवं राजेश शाह ने बताया कि मेंगो जत्रा का उद्घाटन पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर और निधि देउस्कर द्वारा किया गया। जत्रा में करीब 24 से अधिक आम उत्पादकों ने हिस्सा लिया। जत्रा के पहले ही दिन सुबह से ही इंदौरियों ने गर्मी के राजा आम का स्वाद चखा और खूब हापुस आम भी खरीदे। इस बार कृषकों ने बढ़ चढ़कर मेंगो जत्रा में हिस्सा लिया है।

 



आयोजन में पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर ने कहा कि फलों का राजा है आम, यह फल गर्मी में बहुत ठंडक देता है, हापुस आम पूरे प्रदेश के साथ देश भर में भी प्रसिद्ध है, मैंगो में लोगों एक ही जगह पर हापुस आम की कई किस्में मिल जाएगी। मराठी सोशल ग्रुप द्वारा 10 वर्षों से आयोजित किया जा रहा यह आयोजन बहुत ही सराहनीय है। आयोजकों की मेहनत से स्वाद के शौकीनों का जबरदस्त प्रतिसाद मैंगो जत्रा को मिलता है। समीर देशकुलकर्णी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संस्था की ओर से नाम मात्र शुल्क पर चखने हेतु हापुस आम उपलब्ध रहा और लोगों ने इसका खूब लुत्फ उठाया। 

मराठी व्यंजन और इंदौर चाट चौपाटी का भी आनंद

तृप्ति महाजन और सुमेधा बावकर ने बताया कि मराठी व्यंजन एव इंदौरी चाट चौपाटी का भी मेंगो जत्रा में समावेश किया गया। मराठी व्यंजनों में जैसे झूणका भाकर ठेचा, अप्पे, श्रीखंड पूरी, मेंगो मस्तानी, अनारसे आदि उपलब्ध रहे। इसके अलावा इंदौरी चाट चौपाटी में विभिन्न आइटम भी उपलब्ध रहे। लोगों ने इसका भी आनंद लिया। स्वाद प्रेमियों ने महाराष्ट्र का मुख्य अल्पाहार वडा पाव को मेंगो जत्रा में काफी पसंद किया। 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *