class="post-template-default single single-post postid-3187 single-format-standard wp-custom-logo wp-embed-responsive jps-theme-newsup ta-hide-date-author-in-list" >


संवाद न्यूज एजेंसी

फतेहपुर। ट्रैक्टर हटाने के विवाद में बाइक सवार युवकों ने तमंचे से एक युवक पर फायर किया। फायर मिस होने पर बट से सिर में प्रहार किया। मारपीट में वह घायल हो गया। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर निवासी राज यादव ने बताया कि वह भाई शुभम के साथ ट्रैक्टर से खेत जोतने जा रहे थे। रास्ते में सैरपुर के पास ट्रैक्टर खड़ा किया। तभी बांदा के रहने वाले राजू और बुदुल बाइक से पहुंचे और विवाद करने लगे। आरोपियों ने तमंचा निकाला और शुभम पर फायर किया, लेकिन फायर मिस हो गया।

इसके बाद दोनों ने तमंचे के बट से शुभम के सिर पर हमला किया। बीच-बचाव में उसे भी मारापीटा। ग्रामीणों ने आने आरोपी बाइक छोड़कर अपने रिश्तेदारों के घर में घुस गए। प्रभारी निरीक्षक आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पिता-पुत्री को अराजकतत्वों ने पीटा

चौडगरा। गाली गलौज का विरोध करने पर अराजकतत्वों ने पिता-पुत्री की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के हसनापुर निवासी शीबा ने एफआईआर में बताया कि गांव के सैफ, दानिश, रिजवान आए दिन उसे और उसकी बेटियों को गाली गलौज करते हैं। वह रविवार को घर के बाहर बैठी थी। तभी आरोपी उसकी बेटी को घसीटकर मारने लगे। पति सादिक ने बीच-बचाव को पहुंचे। उन्हें भी लाठी डंडों से मारापीटा। जिससे वह घायल हो गए। महिला ने मामले की शिकायत थाने में की। थाना प्रभारी आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद

मछली पकड़ने के विरोध में मारपीट

औंग। मछली पकड़ने के विवाद में मारपीट हो गई। पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के परसदेपुर गांव निवासी रामसनेही पासवान ने बताया कि तालाब में मछली पाल रखी है। गांव का रहने वाला रामू तालाब में मछली पकड़ने पहुंचा। जहां रामसनेही के मना करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी विवाद की खुन्नस में रामसनेही की रामू, रुपेश, ननकी के लाठी-डंडे और लात-घूंसों से पीटा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *