class="post-template-default single single-post postid-3102 single-format-standard wp-custom-logo wp-embed-responsive jps-theme-newsup ta-hide-date-author-in-list" >


Sharma's warning - Congress is looking for our angry leaders, Chugh said - office bearers booth level

वीडी शर्मा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस हमारे नाराज साथियों की तलाश में है। वह हमारे अंदर नाराजगी तलाश रही है। यह हमारे ऊपर है कि हम कांग्रेस को मौका देते हैं या नहीं। वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने कहा कि पदाधिकारियों को भी बूथ पर दिखना होगा, तभी कार्यकर्ता जुटेंगे। वह खुद ही चले आएंगे। 

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को भोपाल में शुरू हुई। इस बार यह बैठक विस्तारित हो रही है। इसमें एक हजार से अधिक पदाधिकारी, नेता, प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर शर्मा ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि हमें मध्य प्रदेश के 2023 के विधानसभा चुनावों में इतिहास बनाना है। हमारे कार्यकर्ता की ताकत किसी और संगठन के पास नहीं है। कांग्रेस का भ्रष्टाचार जनता के सामने लाने का समय है। हमारे कार्यकर्ता ही कांग्रेस के भ्रष्टाचार को जन-जन तक लेकर जाएंगे। दिग्विजय सिंह पर उन्हीं की सरकार के मंत्री उमंग सिंगार ने आरोप लगाए थे। आज के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह और तत्कालीन मंत्री गोविंद सिंह ने कहा था कि भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। 

वहीं, राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने कहा कि पदाधिकारियों को बूथ पर रहकर दिखाना होगा। वह रहेंगे तो कार्यकर्ता खुद-ब-खुद बूथ पर सक्रिय हो जाएंगे। बूथ जीत गए मतलब चुनाव जीत गए। इस बार कहने से ज्यादा करना जरूरी है। विधानसभा के बूथ पर सबको दिखना ही है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *