
पीड़ित शख्स
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी के नैनागढ़ नगरा निवासी युवक सुनील शुक्रवार की दोपहर कलेक्ट्रेट पहुंचा। यहां उसने खुद पर तारपीन का तेल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। लेकिन इससे पहले वहां मौजूद कर्मचारियों ने उसे ऐसा करने से रोक दिया।
बाद में सुनील ने बताया कि कुछ प्रभावशाली लोग उसकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। वह पिछले आठ महीने से उनके खिलाफ लगातार शिकायतें करता रहा है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। इससे आगे जाकर आज वह अपनी जान देने जा रहा था। कलेक्ट्रेट में अधिकारियों ने उसे समझा-बुझाकर शांत किया और कार्रवाई का भरोसा दिया है। इसके बाद वह वहां से चला गया।