
UP Nikay Chunav Result
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में शहरों की सरकार बनाने में भाजपा सबसे आगे है। 17 में से 17 नगर निगम सीटों के शुरुआती रुझान आ गए हैं। सभी सीटों पर भाजपा का कब्जा होता नजर आ रहा है। झांसी, सहारनपुर, शाहजहांपुर, बरेली और अयोध्या सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है। बाकी के परिणाम आना बाकी है। भाजपा की इस जीत के पीछे सवर्ण वोटर का एकजुट होना माना जा रहा है। अतीत में झांकें तो ऐसे कई उदाहरण है जब सवर्ण जातियों ने किंग मेकर की भूमिका निभाई। इस चुनाव में भी इन जातियों की अहम भूमिका है और सभी दलों की निगाहें इस तरफ थीं। जबकि मुस्लिम वोट बसपा के साथ बंटने से सपा को नुकसान होता दिख रहा है।