class="post-template-default single single-post postid-2610 single-format-standard wp-custom-logo wp-embed-responsive jps-theme-newsup ta-hide-date-author-in-list" >


झांसी। बेटी की शादी से छह दिन पहले उसकी मां की हादसे में मौत हो गई। वह देवर के साथ शगुन का भात मांगने के लिए मायके जा रही थी। रास्ते में झपकी आ जाने से वह चलती बाइक से नीचे गिर पड़ीं। उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पंडोखर के नटर्रा गांव की रहने वाली सरला दोहरे (47) पत्नी महेंद्र की छोटी बेटी रोशनी की 21 मई को शादी होनी है। बेटी का भात लेने के लिए सरला को उरई अपने मायके जाना था। रविवार सुबह वह अपने देवर कुलदीप के साथ बाइक से उरई के लिए रवाना हुई। कुलदीप के मुताबिक जैसे ही वह लोग चिरगांव के बांगरी गांव पहुंचे, पिछली सीट पर बैठी भाभी को झपकी आ गई। वह चलती गाड़ी से नीचे गिर पड़ीं। उनके सिर पर गहरी चोट आ गई। खून से लथपथ सरला को पास के अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उधर, दुल्हन की मां की मौत की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची, घर में मातम छा गया। घर में शादी की तैयारियों की सारी जिम्मेदारी सरला पर ही थी। पति महेंद्र कुछ दिन पहले ऑपरेशन होने की वजह से बिस्तर पर हैं। सरला ही परिवार का पालन-पोषण करती थी लेकिन, उसकी मौत से परिवार बिखर गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *