[ad_1]

The command of more than half of the wards of the metropolis is in the hands of the youth

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी नगर निगम चुनाव में जनता ने इस बार युवाओं पर भरपूर भरोसा जताया है। 60 में से 31 सीटों की कमान युवाओं के हाथों में दी है। इनकी उम्र 40 वर्ष या इससे कम है। इनमें 14 महिलाएं हैं। वार्ड-20 गुदरी से पार्षद चुनी गईं 22 वर्षीय निधि वर्मा नगर निगम सदन में पहुंचने वाली सबसे कम उम्र की सदस्य होंगी।

पार्षद चुने गए इन युवाओं में 11 की उम्र तो 30 या फिर इससे कम है। यानी राजनीति के कम अनुभव के बाद भी जनता ने क्षेत्र के विकास की बागडोर इन्हें दी है। जनता का यह फैसला बदलती सोच को भी बताता है। निधि वर्मा के बाद 23 वर्ष के कामेश अहिरवार दूसरे सबसे कम उम्र के पार्षद बने हैं। यह वार्ड-23 लहर गिर्द प्रथम से चुने गए हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *