09:48 AM, 13-May-2023
मिर्जापुर छानबे उपचुनाव
तीसरे राउंड की मतगणना पूरी…
भाजपा अपना दल एस गठबंधन की रिंकी कोल- 5835
सपा कीर्ति कोल- 9284
कॉंग्रेस अजय- 206
09:47 AM, 13-May-2023
जौनपुर में बसपा मुंगराबादशाहपुर में भाजपा आगे
नगर निकाय चुनाव की 8 बजे से शुरू हुई मतगणना का रुझान आने लगा है । पहला रुझान करीब 9:30 बजे आया। टीडी कॉलेज परिसर में चल रही मतगणना के दौरान जौनपुर नगर पालिका परिषद से बहुजन समाज पार्टी से प्रत्याशी माया टंडन भाजपा प्रत्याशी मनोरमा मौर्या से आगे चल रही हैं। वही मुंगरा बादशाहपुर में भाजपा प्रत्याशी सपा से आगे है। शाहगंज में भी भाजपा आगे चल रही है।
09:44 AM, 13-May-2023

निकाय चुनाव के रुझान
– फोटो : अमर उजाला
नगर निगम मेयर
निगम का नाम – वाराणसी
पार्टी – BJP आगे
वार्ड की जानकारी
निगम का नाम – वाराणसी
कुल वार्ड – 100
50 वार्ड पर गिनती जारी
BJP + – 20
SP + – 10
CONG – 7
OTH – 13
09:39 AM, 13-May-2023

निर्दल प्रत्याशी के एजेंट को किया गिरफ्तार, समर्थकों में हंगामा
– फोटो : अमर उजाला
निर्दल प्रत्याशी के एजेंट को किया गिरफ्तार, समर्थकों में हंगामा
बलिया के 12 निकायों की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई है। परिखरा मतगणना केंद्र पर निर्दल प्रत्याशी के एजेंट जमाल आलम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हंगामा करने का आरोप लगाया। वही जमाल आलम ने कहा कि आरओ टेबल के पास वोटो को देखने के लिए एजेंट को बैठने की मांग करने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने प्रशासन पर मतगणा करने का आरोप लगाया। इसको लेकर समर्थकों में आक्रोश व्याप्त है। शांति तरीके से मतगणना को लेकर डीएम रवींद्र कुमार, एसपी राज करन नय्यर पूरे दलबल के साथ चक्रमण करते रहे।
09:36 AM, 13-May-2023
मिर्जापुर छानबे उपचुनाव
दूसरे राउंड की मतगणना पूरी हो गई है।
भाजपा अपना दल एस गठबंधन की रिंकी कोल- 3527
सपा कीर्ति कोल- 5426
कॉंग्रेस अजय- 103
09:32 AM, 13-May-2023
मऊ के मधुवन में पोस्टल पेपर में 16 वोट पड़े थे।
भाजपा-3
बसपा-3
सुभासपा-6
निर्दल अनार-4
आजमगढ़ में मुबारकपुर नगरपालिका से सपा आगे चल रही है।
09:24 AM, 13-May-2023
भदोही के आंकड़े
भदोही नगर पालिका में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी कांति देवी आगे चल रही हैं। सुरियावा में भारतीय जनता पार्टी के विनय चौरसिया आगे हैं।
09:21 AM, 13-May-2023
छानबे में अपना दल प्रत्याशी आगे
छानबे में अपना दल प्रत्याशी रिंकी कोल आगे चल रही हैं। यहां सपा ने कीर्ति कोल को अपना उम्मीदवार बनाया है।
09:16 AM, 13-May-2023
ये रहे आंकड़ें-
पहले रॉ की मतगणना पूरी…
भाजपा अपना दल एस गठबंधन की रिंकी कोल- 1846
सपा कीर्ति कोल- 2620
अजय- 62
शिव पूजन-80
अर्जुन -99
नोटा -85
08:58 AM, 13-May-2023

भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशी अशोक तिवारी ने काशी के कोतवाल बाबा श्री काल भैरव मंदिर में पूजा की
– फोटो : अमर उजाला
शुरुआती रुझान में भाजपा के मेयर प्रत्याशी अशोक तिवारी ने बढ़त बनाई है। कांग्रेस के अनिल श्रीवास्तव दूसरे नंबर पर हैं। वाराणसी नगर निगम चुनाव में भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशी अशोक तिवारी ने काशी के कोतवाल बाबा श्री काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन किया।
08:46 AM, 13-May-2023
आजमगढ़ में मतगणना शुरू
निकाय चुनाव की मतगणना का कार्य शनिवार की सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निर्धारित मतगणना स्थलों पर शुरू हो गया। मतगणना शुरू होने से पहले ही प्रत्याशी मंदिरों में मत्था टेक जीत का आशीर्वाद मांग मतगणना एजेंटों के साथ केंद्र पर पहुंच गए।
नगर के डीएवी इंटर कालेज और डीएवी पीजी कालेज में दो नगरपालिका और एक नगर पंचायत की मतगणना निर्धारित समय पर शुरू हुई। मतगणना को लेकर एसपी आफिस के सामने से ही चार पहिया वाहनों को वापस कर दिया गया। वहीं गांधी प्रतिमा के बाद दो पहिया वाहनों का प्रवेश भी वर्जित कर दिया गया। पुलिस के जवान मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते नजर आए। इन सबके बीच मतगणना शुरू होने से पहले ही प्रत्याशी मतगणना एजेंटों के साथ पहुंच गए। फैसले की घड़ी नजदीक देख सबकी धड़कनें तेज हो गई थी। किसी को भी मतगणना केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं थी।
08:46 AM, 13-May-2023
सोनभद्र में दस निकायों के अध्यक्ष और सदस्य पदों के लिए मतों की गिनती शुरू हो गई है। नगर पालिका सोनभद्र औऱ नगर पंचायत चुर्क के वोट राजकीय पॉलीटेक्निक लोढ़ी में गिने जा रहे हैं। दुद्धी, अनपरा, रेणुकूट औऱ पिपरी की गिनती बीआरडी पीजी कॉलेज दुद्धी में शुरू है। ओबरा, डाला, चोपन के मतों की गिनती राजकीय पीजी कॉलेज ओबरा में हो रही है। घोरावल नगर पंचायत के मत घोरावल तहसील में गिने जा रहे हैं। सभी केंद्रों पर मतगणना शुरू हो गई है। घोरावल में पहले वार्ड एक और छह के मतों की गिनती की जा रही है। चुनाव में अध्यक्ष के कुल 10 पदों पर 98 और 144 वार्डों से 914 प्रत्याशी मैदान में हैं।
08:46 AM, 13-May-2023
जौनपुर में 12 निकायों के लिए छह स्थानों पर शुरू हुई मतगणना
जौनपुर जिले में कुल 12 निकायों के 12 अध्यक्ष और 208 सभासद पदों के लिए मतगणना शनिवार की सुबह ठीक 8:00 बजे शुरू हो गई। करीब 9:00 बजे तक पहला रुझान भी आने की संभावना है मतगणना को लेकर के कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
08:44 AM, 13-May-2023
वाराणसी में निकाय चुनाव की मतगणना शुरू
EVM से बाहर निकलेगा महापौर के 11 और पार्षद के 670 प्रत्याशियों का भाग्य, 6.49 लाख मतों की गिनती शुरू हो गई है।
08:41 AM, 13-May-2023
वाराणसी नगर निगम चुनाव में भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशी अशोक तिवारी ने काशी के कोतवाल बाबा श्री काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन किया।