class="post-template-default single single-post postid-2426 single-format-standard wp-custom-logo wp-embed-responsive jps-theme-newsup ta-hide-date-author-in-list" >


08:33 AM, 13-May-2023

बलरामपुर नगर पालिका परिषद में पोस्टल बैलट की मतगणना पूरी

बलरामपुर नगर पालिका परिषद में पोस्टल बैलट की मतगणना पूरी हो गई है। कुल 23 वोट पड़े थे, जिसमें भाजपा को 15, बसपा को 4 और समाजवादी पार्टी को 4 मत मिले हैं।

08:31 AM, 13-May-2023

सहारनपुर सीट पर भाजपा ने बढ़त बनाई

सहारनपुर सीट से बड़ी खबर है। यहां भाजपा ने बढ़त बना ली है। इस पर अब तक बसपा आगे चल रही थी। अयोध्या में भी भाजपा ने बढ़त बना ली है। 

08:28 AM, 13-May-2023

पश्चिमी यूपी में भाजपा का जलवा

17 में से 15 नगर निगम सीटों के शुरुआती रुझान आ गए हैं। दस सीट पर भाजपा और चार पर सपा आगे है। एक पर बसपा ने बढ़त बना रखी है। गाजियाबाद में भाजपा आगे है। मेरठ से सपा आगे है। बरेली मथुरा और आगरा सीट पर भी भाजपा आगे चल रही है।

08:24 AM, 13-May-2023

झांसी मेयर सीट पर भाजपा आगे

झांसी मेयर सीट पर भाजपा आगे चल रही है। झांसी से भाजपा के बिहारी लाल आगे। सहारनपुर मेयर सीट पर भाजपा तीसरे नंबर पर है। हरदोई नगर पालिका सीट पर भाजपा आगे।

08:24 AM, 13-May-2023

मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

मैनपुरी नगर पालिका मतगणना केंद्र टीईपी सेंटर में मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक। मुख्य गेट के बाहर ही रोके मीडियाकर्मी।

08:23 AM, 13-May-2023

उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला आज, डाक मतपत्रों की गणना शुरू

बदायूं में शनिवार को जिले के छह स्थानों पर निकाय चुनाव की मतगणना होगी। शहर में मंडी समिति, उझानी मंडी समिति, बिल्सी मंडी समिति, बिसौली मंडी समिति, दातागंज में संतोष कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज और सहसवान में राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना संपन्न कराई जाएगी। इसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गयी है। पहले जनपद के सभी मतगणना केंद्रों पर डाक मतपत्रों की गणना की जा रही है।

08:23 AM, 13-May-2023

मिर्जापुर की छानबे सीट के लिए हुए चुनाव का परिणाम आज आएगा

मिर्जापुर की छानबे सीट के लिए हुए चुनाव का परिणाम आज आएगा। मतगणना की तैयारी पूरी हो गई है। कुछ ही देर में मतों की गिनती शुरू होगी।

08:22 AM, 13-May-2023

प्रयागराज सीट पर भी भाजपा की बढ़त

प्रयागराज सीट पर रुझान सामने आया है। प्रयागराज सीट पर भी भाजपा के प्रत्याशी ने बढ़त बना ली है। 

08:17 AM, 13-May-2023

समाजवादी पार्टी पर बसपा भारी

सहारनपुर में समाजवादी पार्टी पर बसपा भारी पड़ रही है। यहां बसपा प्रत्याशी आगे चल रही हैं।

08:16 AM, 13-May-2023

गोरखपुर और प्रयागराज सीट के अभी रुझान सामने नहीं आए

गोरखपुर और प्रयागराज सीट के अभी रुझान सामने नहीं आए हैं। 17 में से चार सीटों पर रुझान सामने आए हैं। इनमें आठ पर भाजपा, चार पर सपा और एक पर बसपा आगे है।

08:15 AM, 13-May-2023

मेरठ में सीमा प्रधान ने बढ़त बनाई

मेरठ में सीमा प्रधान ने बढ़त बनाई। वाराणसी और लखनऊ में भाजपा आगे। कानपुर और मुरादाबाद में सपा आगे। 

08:14 AM, 13-May-2023

मुरादाबाद और मेरठ से सपा आगे

मुरादाबाद और मेरठ से समाजवादी पार्टी आगे चल रही है

08:13 AM, 13-May-2023

सहारनपुर में बसपा आगे

निकाय चुनाव में 17 नगर निगमों में से 12 के शुरुआती रुझान सामने आ गए हैं। इसमें भाजपा सात, सपा चार और एक पर बसपा आगे है

08:12 AM, 13-May-2023

सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती

देवरिया के महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज देवरिया में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले नगर पालिका परिषद देवरिया की मतपेटी का खुली है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हो रही है।

08:11 AM, 13-May-2023

शुरू हुई मतगणना, सुरक्षा के कड़े इंतजाम 

मऊ में निकाय चुनाव में मतदान के बाद शनिवार को मतगणना शुरू हुई। नगर पालिका मऊसहित दस नगर पंचायतों में हुए मतदान की गणना के लिए जिला मुख्यालय के डीसीएसके पीजी कॉलेज सहित अन्य तीन स्थानों पर सुबह से ही मतगणना एजेंटों की भारी भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और बीएसएफ तब भी तैनात रही। मतगणना स्थल पर मतगणना एजेंटों की तलाशी के बाद उन्हें अंदर जाने दिया गया। वहीं मतगणना स्थल के पास से आने जाने वाली रास्ते पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर वहां पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।मतगणना  सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *