10:58 AM, 13-May-2023
महराजगंज जिलाधिकारी ने मतगणना स्थल का लिया जायजा
10:56 AM, 13-May-2023
बस्ती में सपा आगे
बस्ती नगर पालिका सीट पर समाजवादी को बड़ी बढ़त मिली है। वार्ड नंबर 25 से 20 वार्ड में समाजवादी पार्टी आगे चल रही है। 5 वार्ड में बीजेपी कंडीडेट सपा को कड़ी टक्कर दे रही है। सपा को लगभग 4410 वोट मिले, वहीं बीजेपी को 2985 मत मिले हैं। सपा के कंडीडेट बीजेपी के उम्मीदवार से 1425 वोट से आगे चल रही है।
नगर पंचायत गायघाट
सपा- 610 मत
भाजपा- 557 मत
बसपा- 400 मत
10:55 AM, 13-May-2023
देवरिया में खिला कमल
10:55 AM, 13-May-2023
सिद्धार्थनगर में भाजपा आगे
10:55 AM, 13-May-2023
नगर पालिका महराजगंज 4 बूथ पर अध्यक्ष पद पर
भाजपा उर्मिला देवी 809
बसपा आशा देवी 453
कांग्रेस रीता भारती 132
भाजपा आगे
10:55 AM, 13-May-2023
देवरिया में निर्दल ने मारी बाजी
रुद्रपुर प्रथम चक्र
भाजपा 950
बसपा 665
सपा 459
कांग्रेस 41
सुभासपा 196
एनसीपी 301
आप 18
अन्य 09
देवरिया नगर पालिका परिषद
चक्र संख्या 1
भाजपा 387
बसपा 56
सपा 501
निर्दलीय (रिक्शा) 631
कुल वोट 1722
नगर पंचायत बैतालपुर
चक्र संख्या 1
भाजपा 901
सपा 484
10:54 AM, 13-May-2023
जिला महराजगंज में सपा आगे
नगर पालिका महराजगंज
सपा पुष्पलता 278
भाजपा उर्मिला देवी 219
बसपा आशा देवी 155
कांग्रेस रीता भारती 26
10:48 AM, 13-May-2023
बस्ती नगर निकाय चुनाव परिणाम
नगर पालिका बस्ती से-सपा आगे
नगर पंचायत बनकटी से -बीजेपी आगे
नगर पंचयय हरैया से -सपा आगे
नगर पंचायत रूधौली से -बीजेपी आगे
नगर पंचायत कप्तानगंज से-सपा आगे
नगर पंचायत गायघाट से-बीजेपी आगे
मुंडेरवा नगर पंचायत से बसपा आगे
नगर पंचायत नगर से निर्दल प्रत्याशी रमेश सोनकर आगे।
10:45 AM, 13-May-2023
गोरखपुर में भाजपा सबसे आगे
गोरखपुर के वार्ड संख्या 22 जंगल तुलसीराम पश्चिमी के भाजपा से राजेश कुमार, वार्ड नंबर 61 सपा प्रत्याशी साहब अंसारी, वार्ड नंबर 63 जगन्नाथपुर से समाजवादी पार्टी के मोहम्मद दिलशाद, वार्ड नंबर 21 भाजपा रामगति निषाद विजयी हुए।
10:38 AM, 13-May-2023
गोरखपुर में भाजपा 20,800 वोट से आगे
गोरखपुर के मेयर पद के 5वें राउंड में बीजेपी 20,800 वोट से आगे चल रही है। भाजपा को 50931, सपा 30129, बसपा 7538, कांग्रेस 2029 और आप 1343 मत मिले हैं।
10:36 AM, 13-May-2023
गोरखपुर में सपा के बढ़ रहे कदम
गोरखपुर के वार्ड नंबर 48 से निर्दल छठी लाल, वार्ड नंबर 49 सपा शबीया खातून, वार्ड नंबर 63 से सपा प्रत्याशी मोहम्मद दिलशाद आलम, सबीहा खातून वार्ड 49 रुद्रपुर समाजवादी पार्टी, वार्ड संख्या 44 बसंतपुर से समाजवादी पार्टी से विजेंद्र अग्रहरि, वार्ड नंबर 23 से सपा के चंद्रभान प्रजापति, वार्ड संख्या 22 जंगल तुलसीराम पश्चिमी राजेश कुमार भाजपा से विजयी हुए हैं।
10:31 AM, 13-May-2023
गोरखपुर के नगर पंचायत बांसगांव विनय कुमार सिंह जीते
गोरखपुर नगर पंचायत बांसगांव के वार्ड नंबर पांच के सभासद प्रत्याशी विनय कुमार सिंह एडवोकेट ने जीत हासिल की। उन्हें तहसीलदार बांसगांव, रिटर्निंग आफिसर दीपक कुमार गुप्ता ने जीत का प्रमाण पत्र दिया।
वहीं पीपीगंज के वार्ड संख्या 1,3,6 और 7 गिनती चालू है। क्रमश: गंगा जायसवाल 824 वोट, परमशिला यादव सपा 548 वोट, लक्ष्मण विश्वकर्मा – 834 वोट और भाजपा 10 वोटो से आगे है।
10:27 AM, 13-May-2023
संतकबीरनगर जिले में नोकझोंक
संतकबीरनगर जिले के एचआरपीजी कॉलेज में मतगणना के दौरान एक मत अवैध को लेकर सपा समर्थित प्रत्याशी जगत जायसवाल और भाजपा प्रत्याशी श्याम सुंदर वर्मा के एजेंटो के बीच नोकझोंक हुई। उसके बाद खुद डीएम, एसपी पहुंच गए। पुलिस ने मोर्चा संभाला और लोगों को शांत कराया।
वहीं नगर पंचायत धर्मसिंहवा में वार्ड नंबर 1 से निर्दल प्रत्याशी चमेली देवी 266 मत पाकर विजयी हुईं। उन्होंने 80 मतों से बसपा प्रत्याशी सुधा को हराया है। इसके अलावा वार्ड नंबर 2 बढया से सभासद परिणाम निर्दल प्रत्याशी राजेंद्र 311 मत पाकर विजयी हुए। दूसरे स्थान पर बसपा प्रत्याशी हित लाल 177 मत प्राप्त किए।
नगर पंचायत हरिहरपुर वार्ड एक अंबेडकर नगर से सभासद के लिए भाजपा प्रत्याशी रेखा विजयी हुई हैं।
10:20 AM, 13-May-2023
गोरखपुर में कांग्रेस का खुला खाता
गोरखपुर वार्ड नंबर 64 में कांग्रेसी प्रत्याशी अजय यादव विजेता बने हैं। वहीं वार्ड नंबर 65 से कृष्ण मोहन पांडे, नगर से भाजपा प्रत्याशी आनंद वर्धन सिंह 11 वोट से जीते हैं। धर्मशाला बाजार से निर्दल प्रत्याशी छठी लाल गुप्ता विजेता बने।
10:14 AM, 13-May-2023
सुबह 10 बजे का अपडेट