संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Tue, 09 May 2023 01:03 AM IST
– झांसी में दो सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है फिल्म, लगातार बढ़ रही है संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। महानगर के दो सिनेमाघरों में रिलीज हुई ””द केरला स्टोरी”” के दर्शक लगातार बढ़ रहे हैं। हालांकि पहले दिन दर्शकों की संख्या कम रही थी, इसके बाद से लगातार संख्या में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में पांच मई से आठ मई तक इस फिल्म को 2,050 लोगों ने देखा है। वहीं, सिनेमाघर संचालकों ने दर्शकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद जताई है।
देशभर में फिल्म का विरोध हो रहा है, लोग इसके रिलीज न होने की मांग कर रहे थे। पांच मई को रिलीज हुई फिल्म में पहले दिन तो दर्शक नहीं मिले। लेकिन इसके बाद झांसी वालों ने भी इसको देखने में रुचि दिखाई है। खिलौना टॉकीज के मैनेजर चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव व नटराज टॉकीज के मैनेजर हेमंत कुमार दास के मुताबिक फिल्म का रिव्यू अच्छा मिला है। प्रचार-प्रसार भी अच्छा हुआ है। इससे दर्शकों की संख्या बढ़ी है। आगे और बढ़ने की उम्मीद है।