
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज चौहान की शुक्रवार को विवाह वर्षगांठ रही। गुरुवार को ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान धर्मपत्नी साधना सिंह और बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान के साथ खंडवा के सैलानी पहुंचे हैं। शुक्रवार को दिन भर ओंकारेश्वर में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात में मुख्यमंत्री सैलानी पहुंचे।
जीवन संगिनी को विवाह वर्षगाँठ की शुभकामनाएँ। pic.twitter.com/I2uxt0PhpQ
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) May 5, 2023
सैलानी में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी साधना सिंह ने कुछ महिलाओं के साथ चूल्हे पर खाना बनाया और मुख्यमंत्री को खिलाया। मुख्यमंत्री ने साधना सिंह के खाना बनाते समय का एक वीडियो ट्विटर पर अपलोड किया है, जिसमें मुख्यमंत्री ने लिखा है कि ‘जीवन संगिनी को विवाह वर्षगांठ की शुभकामनाएं