[ad_1]

12:55 PM, 04-May-2023

देवरिया में सभासद प्रत्याशी पर आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा

नगर पालिका परिषद देवरिया के वार्ड संख्या 23 राघव नगर पश्चिमी की निर्दल सभासद प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ. दिग्विजय की तहरीर पर की गई है।

 

12:41 PM, 04-May-2023

गोरखपुर में बसपा प्रत्याशी पुलिस हिरासत में

गोरखपुर जिले में गोला कस्बे के वार्ड संख्या 8 बसपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार दुबे को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोप है कि किसी मतदाता के साथ मारपीट कर रहे थे।

12:22 PM, 04-May-2023

सीएम योगी ने सिद्धार्थनगर में किया प्रचार

यूपी निकाय चुनाव को लेकर सीएम योगी ने गुरुवार को सिद्धार्थनगर जिले में जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जिले में विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार चाहिए। ऐसे में यूपी निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाएं। यहां 11 मई को मतदान होना है।

इसे भी पढ़ें: सिद्धार्थनगर में बोले सीएम योगी, स्मार्ट व सेफ सिटी के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार जरूरी

 

12:05 PM, 04-May-2023

गोरखपुर नगर निकायः 11 बजे तक कुल- 24.02 प्रतिशत मतदान

पिपराइच — 24.8

उरूवा बाजार–23.5

गोला बाजार–21.7

बड़हलगंज–22.55

बांसगांव–29.3

मुंडेरा बाजार–25.0

सहजनवां- 21.7

घघसरा बाजार–27.65

पीपीगंज–19.7

चौमुखा, कैंपियरगंज–28.0

कस्बा संग्रामपुर उर्फ उनवल–21.85

 

11:44 AM, 04-May-2023

देवरिया नगर निकायः 11 बजे तक कुल- 23.4 प्रतिशत मतदान प्रतिशत

देवरिया- 19.75-

गौरा बरहज- 21.57 –

सलेमपुर- 22.4-

मझौलीराज- 22.5-

लार- 24.94-

भलुअनी- 24.64-

हेतिमपुर- 23.8-

बैतालपुर- 21.85-

गौरीबाजार- 22.3-

रुद्रपुर- 22.2-

मदनपुर- 21.2-

भटनी- 25.38 –

भाटपाररानी- 21.28 –

रामपुर कारखान- 22.65- पथरदेवा- 25.2-

बरियारपुर- 26.7 –

तरकुलवा- 24-

कुल- 23.4 प्रतिशत

11:42 AM, 04-May-2023

भाजपा सांसद और विधायक ने किया मतदान

देवरिया सदर सांसद डॉ.रमापति राम त्रिपाठी और विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने जिला पंचायत परिसर स्थित प्राथमिक विद्यालय पर मतदान किया।

11:37 AM, 04-May-2023

यूपी के 37 जिलों में वोटिंग जारी, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

11:34 AM, 04-May-2023

कुशीनगर में 11 बजे तक 23.54 प्रतिशत मतदान

कुशीनगर में 11 बजे तक मतदान प्रतिशत-23.54

11:32 AM, 04-May-2023

महराजगंज जिले में सुबह 11 बजे तक मतदान 22.97

नगर पालिका महराजगंज–23.35%

नगर पालिका नौतनवां–22.96%

नगर पंचायत आनंदनगर–20.31%

नगर पंचायत घुघली—25.38%

नगर पंचायत निचलौल–22.77%

नगर पंचायत सोनौली—26.38%

नगर पंचायत पनियरा—23.67%

नगर पंचायत परतावल–22.81%

नगर पंचायत बृजमनगंज–24.19%

नगर पंचायत चौक बाजार—20.88%

11:13 AM, 04-May-2023

102 साल की महिला किया मतदान

गोरखपुर जिले के पीपीगंज में 102 वर्ष की बेला देवी ने अपने नाती संग मतदान किया।

 

11:03 AM, 04-May-2023

कुशीनगर: अंतिमा सिंह व साधना सिंह ने पहली बार किया मतदान

कुशीनगर जिले के पडरौना नगर के जूनियर हाई स्कूल परिसर में पहली बार मतदान कर खुश नजर आती अंतिमा सिंह व साधना सिंह।

10:49 AM, 04-May-2023

काजल निषाद ने किया मतदान

गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मेयर प्रत्याशी काजल निषाद ने सर माउंट स्कूल में (जीडीए ऑफिस के पास) मतदान किया।

 

10:36 AM, 04-May-2023


गोला में पिंक बूथ पर महिला की जगह पुरुष पुलिस कर्मी तैनात।
– फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर जिले के बड़हलगंज निकाय चुनाव में महिलाओं ने बढ़-चढ़ मतदान कर रही हैं। शांति पूर्ण ढंग से मतदान की प्रक्रिया चल रही है। वहीं गोला नगर पंचायत के कंपोजिट विद्यालय गोला प्रथम में बूथ संख्या 16 को पिंक बूथ बनाया गया है। किंतु यहां सुरक्षा के लिए महिलाकर्मी की जगह पुरुष सुरक्षाकर्मी ड्यूटी दे रहे हैं।

10:17 AM, 04-May-2023

देवरिया में पसरा सन्नाटा

देवरिया नगर पालिका:शिशु मंदिर मांटेसरी स्कूल टाउन हॉल पर बने पिंक बूथ पर 10:00 बजे पसरा सन्नाटा

10:13 AM, 04-May-2023

देवरिया में सुबह नौ बजे तक करीब 10 प्रतिशत मतदान

देवरिया जनपद में 9:00 बजे तक करीब 10% मतदान हुआ है। यहां 17 नगर निकायों के लिए मतदान जारी है। सुबह नौ बजे तक मदनपुर नगर पंचायत में करीब 12 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे कम भाटपार रानी में सबसे कम 8.38 प्रतिशत मतदान हुआ है। देवरिया 8.6 और बरहज में 9.26 प्रतिशत मतदान हुआ है।

देवरिया और गौरा बरहज दो नगर पालिका हैं, जबकि 15 नगर पंचायतें। इस बार जनपद में छह नव सृजित नगर पंचायतों बैतालपुर, हेतिमपुर, तरकुलवा, मदनपुर, भलुअनी, पथरदेवा में पहली बार नगर पंचायत के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। नई नगर पंचायतों के मतदाताओं में वोट डालने को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। महिलाएं भी पूरे उत्साह से पहले मतदान, फिर जलपान की बात कहकर अपने घरों से सुबह ही वोट देने के लिए लाइन में खड़ी हो गई थीं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *