
दिनदहाड़े एक युवक की हत्या
– फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
शहर में दिनदहाड़े एक युवक की हत्या कर दी गई। हीरानगर इलाके में घर के बाहर खड़े युवक पर दो बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया और हमले में युवक की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक और आरोपियों पर पहले से अपराध दर्ज हैं। पहले से इनका विवाद भी चल रहा था।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गाड़ी निकालने की बात को लेकर रितेश पुत्र राकेश जाधव का विक्की और प्रथम से विवाद हुआ। इस विवाद में रितेश ने विक्की को थप्पड़ जड़ दिया था। शाम को भी विवाद हुआ। जैसे ही रितेश विक्की को मारने पहुंचा विक्की ने कटार नुमा लाकेट से विक्की ने रितेश के सीने पर वार कर दिया।
इस बीच रितेश के परिवार की महिलाएं भी पहुंच गईं। महिलाओं ने विक्की को पकड़ना चाहा लेकिन वह हाथ छुड़ाकर मोटर साइकल पर बैठकर भाग गया। उसे गंभीर हालत में परिजन एमवाय लेकर पहुंचे थे। जहां उसकी मौत हो गई।
चार सेकंड में गिर गया और जान चली गई
विक्की का वार इतना घातक था कि रितेश चार सेकंड बाद ही लड़खड़ाने लगा और गिर गया। रितेश के परिवार की महिलाओं और पड़ोसियों ने उसे संभाला लेकिन तब तक रितेश नीचे गिर चुका था। सभी उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टर रितेश का उपचार शुरू करते इसके पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।
तुरंत भाग गया विक्की
हमला करने के बाद विक्की तुरंत ही गाड़ी से भाग गया। रितेश के घर की महिलाओं ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह तेजी से भाग गया। रितेश के गिरते ही सभी उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन उसे बचा नहीं सके।