class="post-template-default single single-post postid-425 single-format-standard wp-custom-logo wp-embed-responsive jps-theme-newsup ta-hide-date-author-in-list" >


राजधानी के बड़े तालाब में ऐसी मछली मिली है जो आमतौर पर अमेरिकी महाद्वीप के देशों में पाई जाती है। इस मछली का नाम एलीगेटर गार है। इसका मुंह मगरमच्छ की तरह होता है। यह इंसानों का भी शिकार करने में सक्षम होती है। 

यह मछली भोपाल के खानुगांव निवासी अनस के जाल में फंसी। मंगलवार को अनस खानूगांव से लगे बड़े तालाब के किनारे पर मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान उनके जाल में यह मछली फंसी तो वे उसे देखकर हैरान रह गए। यह मगरमच्छ की तरह दिखाई दे रही थी। उसका मुंह घड़ियाल जैसा था। 

 



12 फीट लंबी होती है

डिस्कवरी चैनल देखने के शौकीन अनस ने बताया कि उन्होंने इस तरह की मछलियां डिस्कवरी चैनल पर देखी हैं। जानकारी जुटाने पर उन्हें पता चला कि यह एक समुद्री मछली है, जो अक्सर अमेरिकी देशों में पाई जाती है। इसे एलीगेटर गार कहा जाता है। बड़े तालाब में मिली मछली की लंबाई हालांकि डेढ़ फीट ही है, लेकिन दूसरे देशों में यह 12 फीट तक की होती है।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें