
राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह ने नगरीय निकाय चुनाव के नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु निम्नलिखित प्रत्याशियों की घोषणा की है।
रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों की पहली सूची जारी करते हुये बताया कि राया (मथुरा) से वीरेन्द्र सिंह, बलदेव (मथुरा) से रामकिशन वर्मा, राधाकुंड (मथुरा) से बृजकिशोर, (बागपत) से रियाजुददीन, खेकड़ा (बागपत) से रजनी धामा, मवाना (मेरठ) से अयूब कालिया, मोदी नगर (गाजियाबाद) से विनोद गौतम, लोनी (गाजियाबाद) से रंजीता धामा, पतला (गाजियाबाद) से रीता चौधरी, गंगोह (सहारनपुर) से शमा परवीन, अम्बेहटा पीर (सहारनपुर) से रेशमा, ननौता (सहारनपुर) से नावेद अख्तर, जलालाबाद (शामली) से अब्दुल गफ्फार, गढ़ी पुख्ता (शामली) से प्रमोद, कांधला (शामली) से मिर्जा फैसल बेग, खतौली (मुजफ्फरनगर) से शाहनवाज लालू, पुरकाजी (मुजफ्फरनगर) से बसारत खां, हल्दौर (बिजनौर) से अमर सिंह पम्मी, सहसपुर (बिजनौर) से शबाना जहीन को प्रत्याषी घोषित किया है।
ये भी पढ़ें – सपा ने मेयर पद के लिए कुल छह उम्मीदवार घोषित किए, अब तक 15 प्रत्याशी घोषित
ये भी पढ़ें – निकाय चुनाव के लिए डिजिटल दुनिया तैयार, गजब होगा प्रचार, राजनीतिक दलों की तैयारी पूरी
रालोद ने शनिवार शाम को प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जारी कर दी।
यहां देखें प्रत्याशियों की दोनों सूची: