नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रानी कमलापति पर नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह का विवादित बयान देने का मामला सामने आया है। गोविंद सिंह ने कहा कि रानी कमलापति को कोई नहीं जानता, ढूंढ-ढूंढकर भाजपा नाम रख रही है। इसे भाजपा ने आदिवासी समाज का अपमान बताया है। नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो अंबेडकर जयंती के दिन भिंड में किसी कार्यक्रम का बताया जा रहा है। इसे भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट करते हुए उनके इतिहास के तथ्यों पर सवाल उठाए हैं। वीडियो नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह मंच से कह रहे है कि यह लोग दोबारा राजा-महाराजा का राज लाना चाहते है। भोपाल का रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति। जो नाम हमने सुने नहीं। उनको ढूंढ ढूंढ कर उनका नाम स्थापित कर रहे है। इसलिए कर रहे है कि राजा-रानी जिन्होंने दलितों, शोषितों पर लगातार अत्याचार किए, उनका महिमांडन का काम कर रहे।
कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह जी के आदिवासी समाज की गौरव,वीरांगना,गोंड रानी कमलापतिजी के बारे में विचार सुनिये…
कह रहे है कि रानी कमलापति को कोई जानता नहीं है…
यही नहीं रुके,राजा-रानियो को अत्याचारी भी बता रहे है…
उनका यह बयान बेहद आपत्तिजनक है,कांग्रेस माँफी माँगे pic.twitter.com/syjkI7VDV1— Narendra Saluja (@NarendraSaluja) April 15, 2023
सिंधिया ने लाइन में खड़ा करके गोली मारी
नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने सिंधिया परिवार पर भी बड़ा आरोप लगाया। गोविंद सिंह ने कहा कि जाटव समाज के लोग, जिन्होंने अंग्रेजों का खजाना इटावा में लूट लिया था। उनको सिंधिया ने एक लाइन में खड़ा करके अनुसूचित जाति के भाई थे, उनको गोली मारकर हत्या कर दी।
नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह जी ये कौनसा इतिहास , कहाँ से लेकर आये है…
इसके तथ्य व प्रमाण उन्हें बताना चाहिये….
उनका यह बयान बेहद आपत्तिजनक है… pic.twitter.com/PB0wrmmRlo
— Narendra Saluja (@NarendraSaluja) April 15, 2023
रामेश्वर शर्मा बोले- यह आदिवासियों का अपमान
रानी कमलापति पर कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के विवादित बयान पर भोपाल से विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार किया। शर्मा ने कहा कि धिक्कार कांग्रेस पर, जो आदिवासियों के नाम पर वोट जोड़कर उनको अपमानित करती है। विधायक ने नेता प्रतिपक्ष को आड़े हाथों लिया, अपने बयान के लिए माफी मांगने को कहा। शर्मा ने कहा कि जनजातीय योद्धाओं का बलिदान अविस्मरणीय, कांग्रेस उनका अपमान कर रही है।
भोपाल की पहचान रानी कमलापति के कारण
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष का बयान दुर्भाग्यपूर्ण और दुर्भावना से ग्रसित, गोविंद सिंह माफी मांगें। शर्मा ने उठाए सवाल, क्या कांग्रेस के राजा दिग्विजय सिंह के लिए भी कांग्रेसियों की यही मानसिकता?? उन्होंने कहा कि भोपाल की पहचान रानी कमलापति के कारण है।